Welcome on the page of Bright Computer Classes, Gopalpur Kothi, Basantpur, Siwan                 हमारा मस्तिष्‍क से कम्‍प्‍यूटर की तुलना                  जिओ 4G VoLTE क्‍या है - What Is Jio 4g VoLTE                  जल्दी से ओपन करना हो किसी फ़ोल्डर को, तो My Computer में बनाइए उसका वर्चुअल ड्राइव                  सभी ओपन प्रोग्राम्स को टैब्ड इंटरफेस में लाए और अपनी कंप्यू्टींग को आसान बनाएं                  कंप्यूटर की कार्य प्रणाली (Computer functions)                  सुंदर पिचाई के बारे में ये बातेंं आपको जरूर जाननी चाहिये - facts about sundar pichai                  क्यों कई कंप्यूटर्स में A या B के बजाय “C” डिफ़ॉल्ट ड्राइव लेटर होता हैं?                  क्वांटम कम्प्यूटर - भविष्य के कम्प्यूटर                  Linux को प्रयोग क्यों करें ??                  Chipset क्या है? इंम्पोर्टेन्ट फैक्ट्स Chipset के बारे में                  फेसबुक वीडियो को डाउनलोड कैसे करे?                  अपने पसंदीदा ऐप या फ़ोल्डर के लिए एक कस्टम हॉटकी कैसेट बनाएं?                  What Is E-Commerce In Hindi | ई-वाणिज्य क्या है !                  हार्ड डिस्क के बारे में कुछ जानकारियां                  पिक्चर्स को पेंसिल स्केच या कार्टून में ऑनलाइन कैसे रूपांतरित करें?                  FOSS क्या है और इसके उद्देश्य आईये जानतें है                  क्या होता है ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर ??                  कंप्‍यूटर क्‍या है - What is Computer                  कंप्यूटर सॉफ्टवेयर                  विंडोज एक्सप्लोरर के डिफ़ॉल्ट बोरिंग फ़ोल्डर्स में एड करें अमेजिंक आइकॉन                 

Bright Computer Classes, Siwan



IT World Article

कंप्यूटर का इतिहास (History of Computer)

आज आप कंप्यूटर पर इंटरनेट चलाते हैँ, गेम खेलते है, वीडियो देखते हैं, गाने सुनते हैँ और इसके अलावा ढेर सारे ऑफिस से संबंधित काम करते हैं आज कंप्यूटर का उपयोग दुनिया के हर क्षेत्र मेँ किया जा रहा है चाहे वो शिक्षा जगत हो, फिल्म जगत हो या आपका ऑफिस हो। कोई भी जगह कंप्यूटर के बिना अधूरी है आज आप कंप्यूटर की सहायता से इंटरनेट पर दुनिया के किसी भी शहर की कोई भी जानकारी सेकेण्‍डों मे प्राप्त कर सकते हैँ ये किसी दूसरे देश मेँ बैठे अपने मित्रोँ और रिश्तेदारोँ से इंटरनेट के माध्यम लाइव वीडियो कॉंफ्रेंसिंग कर सकते हैँ यह सब संभव हुआ है कंप्यूटर की वजह से। सोचिए अगर कंप्यूटर ना होता तो आज की दुनिया कैसी दिखाई देती।

कंप्यूटर शुरुआत कहाँ से हुई ओर क्यूँ हुई ? क्या वाकई मेँ कंप्यूटर इन सभी कामाें को करने के लिये बना था या इसका आविष्कार किसी और वजह से हुआ था आइए जानते हैँ -

मानव के लिए गणना करना शुरु से ही कठिन रहा है मनुष्य बिना किसी मशीन के एक सीमित स्तर तक ही गणना या केलकुलेशन कर सकता है ज्यादा बडी कैलकुलेशन करने के लिए मनुष्य को मशीन पर ही निर्भर रहना पड़ता है इसी जरुरत को पूरा करने के लिए मनुष्य ने कंप्यूटर का निर्माण किया, यानी गणना करने के लिए।

अबेकस

अबेकस पहला ऐसा कंप्यूटर था, जो गणना कर सकता था। अबेकस का निर्माण लगभग 3000 वर्ष पूर्व चीन के वैज्ञानिकोँ ने किया था। एक आयताकार फ्रेम में लोहे की छड़ोँ में लकडी की गोलियाँ लगी रहती थी जिनको ऊपर नीचे करके गणना या केलकुलेशन की जाती थी। यानी यह बिना बिजली के चलने वाला पहला कंप्यूटर था वास्तव मेँ यह काम करने के लिए आपके हाथो पर ही निर्भर था।

पास्‍कलाइन

अबेकस के बाद निर्माण हुआ पास्‍कलाइन का। इसे गणित के विशेषज्ञ ब्लेज पास्कल ने सन् 1642 मेँ बनाया यह अबेकस से अधिक गति से गणना करता था। ये पहला मैकेनिकल कैलकुलेटर था।

डिफरेंज इंजन

डिफरेंस इंजन सर चार्ल्स बैबेज द्वारा बनाया एेसा यंत्र था जो सटीक तरीके से गणनायें कर सकता था, इसका आविष्कार संस 1822 में किया गया था, इसमें प्रोग्राम स्टोरेज के लिए के पंच कार्ड का इस्‍तेमाल किया जाता था।

इसके आधार ही आज के कंप्यूटर बनाये जा रहे हैं इसलिए चार्ल्स बैवेज को कंप्यूटर का जनक कहते हैँ।

सम्बंधित आर्टिकल



सबसे ज्यादा देखा गया



लेटेस्ट पोस्ट